महतारी वंदन योजना से सुमारी सिंह को मिला आर्थिक संबल, दूसरों पर निर्भरता हुई कम

अम्बिकापुर। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को भी बढ़ा रही है। अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कृष्णापुर की रहने वाली सुमारी सिंह के जीवन में भी इस योजना से सकारात्मक बदलाव आया है। पहले बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतों के लिए उन्हें दूसरों से आर्थिक मदद लेनी पड़ती थी, लेकिन अब प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि से वे स्वयं इन खर्चों को पूरा कर रही हैं।
सुमारी सिंह बताती हैं कि पहले घर की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी पैसों की व्यवस्था करना मुश्किल होता था। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई से जुड़े खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने के बाद उन्हें इस परेशानी से काफी राहत मिली है। नियमित आर्थिक सहायता से वे अपनी जरूरतों के अनुसार राशि का उपयोग कर पा रही हैं।