छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, 23 जून के बाद आगे बढ़ेगा मानसून

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश के जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।