रायपुर. सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज अपने नई दिल्ली प्रवास से स्वामी विवेकानंद विमानतल माना रायपुर पहुंचे जहां प्रेस वार्ता के दौरान नकटी गांव के मामले में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिये और कहा कि नकटी का मामला संवेदनशील है इस पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए । उन्होंने बताया कि बात होने के बाद भी रात को नकटी में तोड़ फोड़ करना माफी के लायक नहीं है जिन्होंने ऐसा किया है उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। वे नकटी के लोगो के साथ हमेशा खड़े थे ,खड़े है और आगे भी खड़े रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि यह मामला बेहद निंदनीय है जिस प्रकार नकटी के लोगो को बेघर किया गया है।
बता दे नकटी गांव में अवैध कब्जा बताकर 80 से 85 घरों को तोड़ दिया गया है। जिसपर प्रदेश की राजनीति गर्म है। प्रदेश में सरकार के खिलाफ इस बुलडोजर कार्यवाही पर लोगो में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं स्थानीय विधायक अनुज शर्मा और सांसद बृजमोहन अग्रवाल पर भी प्रभावित परिवारों के लोगो का गुस्सा फूट रहा है। सोशल मीडिया में भी नकटी का मामला पूरे प्रदेश के लोगो के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।