रायपुर। देशभर में पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 103.58 रुपए पर लीटर पेट्रोल मिल रहा, डीजल की कीमत 96.57 रुपए है।
सुबह से ही कई फ्यूल स्टेशनों पर दूसरे दिन भी गाड़ियों की लंबी लाइन लगी है, कई पंप बंद भी है। छत्तीसगढ़ के अधिकांश शहरों में यही हालात है। प्रशासन का दावा है कि, अफवाहों के चलते लोग सामान्य से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं।
खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी कि, प्रदेश में टोटल 2516 पेट्रोल/डीजल पंप हैं। रायपुर शहर में 326 पंप हैं, जिनमें से 35 पंप ड्राई आउट हैं। बिलासपुर शहर में टोटल 156 पंप हैं, जिनमें से 9 पंप ड्राई है। वहीं, कोरबा में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।