शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कवर्धा के प्रथम बैच के विद्यार्थियों के नाम उप मुख्यमंत्री ने संदेश की प्रति प्रदान कर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं



रायपुर, 17 सितंबर 2026/ शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा के प्रथम बैच का आज ऐतिहासिक शुभारंभ हुआ। शुभारंभ के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, कवर्धा के प्रथम बैच के विद्यार्थियों को प्रेरक संदेश की प्रति प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उप मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि “माँ-पापा की तमन्नाएं व्हाइट कोट और स्टेथेस्कोप पहनने का जुनून एक खूबसूरत ख्वाब जो आज हकीकत बन गया

लेकिन इस ख्वाब की नींव मे है, मेहनत की वो अनगिनत रातें, चिलचिलाती धूप और कपकपाती ठंड मे रोज के सैकड़ों MCQS वो डराता हुआ रे और वेव आपटिक्स, वो मजाक उड़ाता मार्डन फिजिक्स, जैसे कह रहा हो-तेरे बस का नहीं मै।


वो केमेस्ट्री के एक्सेप्शन्स वो जेनेटिक्स के न्युमेरिकल्स छोटी सी सेल (कोशिका, कभी न खत्म होने वाला बड़ा सा चैप्टर इन सारे एवरेस्ट को अपनी मेहनत और समर्पण से फतह करते हुए आपने NEET जैसी कठिन परिक्षा उत्तीर्ण की और आज आप भगीरथ बाद प्राप्त शासकीय चिकित्सा महाविद्याल काबीरधाम, कवर्धा के प्रथम बैच के रूप में इतिहास रचने के लिए यहां उपस्थित हैं। आप इसकी पहली स्मृति, पहली परंपरा और भावी पीढ़ियों के लिए पहला उदाहरण होंगे। आपका स्वागत अभिनन्दन।

लेकिन आज पूरे हुए एक सपने से कई नए सपने जन्मेगें जीवन का नया चरण प्रारम्भ होगा सीखने का, चुनौतियों का एवं संतोष का भी। पहली बार किसी मरीज को स्वस्थ देखकर मिलने वाली खुशी किसी जीवन को बचाने का संतोष, किसी माँ की दुआ, किसी पिता का गर्व, और उस दिन का आत्मविश्वास-कि “मैंने अपने ज्ञान को किसी के जीवन के काम आने दिया।”

आज से आपके जीवन की एक नयी कहानी शुरू हुई है। इसे इतना सुंदर लिखिए कि आने वाली पीढियों इसे पढ़कर प्रेरणा लें।