महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त होगी जारी, ऐसे चेक करें भुगतान स्टेटस

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:30 बजे योजना की पात्र हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से राशि भेजी जाएगी। राज्य सरकार के अनुसार इस योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में उपलब्ध कराई जाती है, जिससे उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करेंगे। इसके बाद योजना की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सीधे राशि भेजी जाएगी। राज्य सरकार इस योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है।
ऐसे चेक करें भुगतान की स्थिति
योजना का लाभ लेने वाली महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन अपनी भुगतान स्थिति आसानी से देख सकती हैं। इसके लिए महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और होम पेज पर दिए गए ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना Beneficiary Code या पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें, कैप्चा भरकर Submit करें। सबमिट करते ही स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति और भुगतान से संबंधित पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी।