रायपुर। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता जी एवं प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से प्रदेश के समस्त आरएचओ (RHO), स्वास्थ्य सुपरवाइजर, एलएचवी (LHV), बीईटीओ (BETO) सहित स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारी-अधिकारियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज जैसे पावन एवं पारंपरिक पर्वों की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
संघ की ओर से सभी कर्मचारियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई। साथ ही आशा व्यक्त की गई कि दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह, खुशहाली और आपसी भाईचारे का संचार करेगा।

प्रदेश स्तरीय भव्य सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर
इसी बीच स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ द्वारा आगामी दिनों में आयोजित होने वाले भव्य प्रदेश स्तरीय कर्मचारी सम्मेलन की तैयारियां भी पूरे जोर-शोर से जारी हैं। प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता एवं प्रदेश कार्यकारिणी के मार्गदर्शन में सम्मेलन को ऐतिहासिक, गरिमामय एवं यादगार बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं।
इस आगामी सम्मेलन को लेकर प्रदेशभर के स्वास्थ्य कर्मचारियों में खासा उत्साह एवं उमंग देखने को मिल रहा है। कर्मचारियों के चेहरों पर दिखाई दे रही खुशी, संगठन के प्रति विश्वास और सम्मेलन को लेकर बढ़ता उत्साह इस बात का प्रमाण है कि कर्मचारी अब एकजुट होकर संगठन की मजबूती एवं अपने सम्मान के लिए आगे बढ़ रहे हैं।
एकता, सम्मान और संगठन की मजबूती का संकल्प
संघ का उद्देश्य केवल कर्मचारियों की समस्याओं को उठाना ही नहीं, बल्कि सभी संवर्गों के बीच आपसी समन्वय, सम्मान, एकता और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देना भी है।
प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता , उपाध्यक्ष हरीश जायसवाल ,मिर्जा कासिम जी,प्रदेश सचिव प्रवीण ,प्रदेश प्रवक्ता सुरेश पटेल ,प्रदेश आईटी सेल प्रभारी संतलाल साहू जी, महामंत्री आर के अवस्थी जी महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष स रोज बाघ मार , कोषाध्यक्ष आर के शर्मा रमशीला ,अमृत टुडे, एवं प्रदेश कार्यकारिणी का संदेश है कि संगठन की असली ताकत उसका प्रत्येक सदस्य है। जब कर्मचारी एकजुट होते हैं, तभी संगठन मजबूत होता है और सम्मानजनक भविष्य की राह प्रशस्त होती है।
आइए, इस दीपावली पर हम सभी आपसी मतभेद भुलाकर संगठन की एकता, अखंडता एवं मजबूती का दीप जलाएं।
समस्त प्रदेशवासियों एवं स्वास्थ्य विभाग के परिवारजनों को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।