रायपुर। कचना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की आदर्श कॉलोनी 754 में नवरात्रि के अवसर पर कॉलोनीवासियों ने मिलकर माता का जागरण किया। इस दौरान छत्तीसगढ़िया जसगीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें कॉलोनी के बच्चे, युवा, महिलाएं और पुरुष उत्साह के साथ शामिल हुए।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़िया जसगीत ‘आधा रात के चंदवा बैगा’ की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस भजन पर कॉलोनीवासी जमकर झूमे और माता की भक्ति में लीन होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल रहा। कॉलोनीवासियों ने मिलकर नवरात्रि का उत्सव मनाया और आपसी एकता व भाईचारे का संदेश दिया।
जय माता दी!