छत्तीसगढ़ से मानसून लौटा, हल्की बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ से 12 अक्टूबर को मानसून की पूरी तरह वापसी हो गई है। हालांकि, अगले 5 दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसकी वजह स्थानीय मौसम प्रणालियों का असर है।
पश्चिमी असम से तेलंगाना तक ऊपरी हवा में बनी ट्रफ लाइन और साइक्लोन सर्कुलेशन के कारण कुछ इलाकों में मौसम बदल सकता है। आज भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
मानसून की विदाई के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम होने और मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से आने वाले दिनों में सुबह और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है, जबकि दिन में गर्मी बनी रह सकती है।