Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

विधवा एवं बेसहारा महिला को मिला सहारा

बीजापुर। प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब, मजदूर और बेसहारा लोगो के सपने साकार हो रहे हैं। जो लोग कभी सपने में भी नहीं सोचे थे कि उनका आवास ब...


बीजापुर। प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब, मजदूर और बेसहारा लोगो के सपने साकार हो रहे हैं। जो लोग कभी सपने में भी नहीं सोचे थे कि उनका आवास बन पाएगा आज स्वयं के घर को पाकर शासन को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं।

ऐसे ही एक कहानी माओवाद प्रभावित सुदूूूर क्षेत्र बासागुड़ा की एक विधवा और बेसहारा महिला की है। 53 वर्षीय महिला सवरागिरी शारदा ने बताया कि उनके पति की 17 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उसके बाद पूरी तरह से बेसहारा हो गई उनका सपना पक्के घर बनाने का था वह भी पूरा नहीं हो सका। तभी शासन के प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति 2022-23 में हुई लेकिन अकेली होने के कारण घर को बनाना इतना आसान नहीं था। प्रशासन मेरी समस्या से अवगत होकर मुझे पूरा सहयोग किया एवं पंचायत नोडल अधिकारी जय प्रकाश नक्का के सहयोग से मेरा घर अब बनकर तैयार हो गया है। भावुक मन से अपनी व्यस्था बताते हुए नए घर बनने पर खुशी के आंसू छलक पड़े उन्होेने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहती है कि यह योजना हम जैसे असहाय लोगो के लिए वरदान से कम नही है। आवास स्वीकृत होने के बाद भी प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए समस्याओं को दूर कर आवास बनते तक सहयोग करते हैं। आवास निर्माण हेतु सरपंच मल्लिका ताज बैगम, सचिव कृष्णा झाड़ी ने भी भरपूर सहयोग किया। अब कच्चे घर से मुक्ति मिल गई। पानी, बरसात सहित हर मौसम के लिए सुरक्षित घर मिलने से महिला ने जिला प्रशासन को भी धन्यवाद ज्ञापित किया।


No comments