Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

फिरोजाबाद में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके से कई घर गिरे, मलबे में दबने से 4 लोगों की मौत; 6 घायल

  फिरोजाबाद। जिले के नौशेरा में एक घर में स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि आस-पास के कई घर गिर गए। हादसे के ब...

 


फिरोजाबाद। जिले के नौशेरा में एक घर में स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि आस-पास के कई घर गिर गए। हादसे के बाद कई लोग घर के मलबे में दब गए। अभी भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि धमाके के बाद कई घर गिर गए, जिस वजह से लोग मलबे के नीचे दब गए। अभी तक 10 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिसमें से 4 की मौत हो गई है, जबकि 6 घायल हैं।

आगरा रेंज के आईजी दीपक कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है, अभी यहां मौजूद लोगों का कहना है कि मलबे में और लोग दबे हो सकते हैं। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच रही है। हम तेजी से बचाव अभियान चला रहे हैं। जो भी बेस्ट हो सकता था, वो हम लोग कर रहे हैं। लोगों को जो सदमा लगता है, उससे राहत देने की कोशिश की जा रही है। 

बिना लाइसेंस के किया गया स्टोरेज

उन्होंने बताया कि इस गांव में स्थित एक घर में पटाखे का स्टोरेज किया जा रहा था, जहां विस्फोट हुआ। इस विस्फोट के प्रभाव से अगल-बगल के घर भी गिर गए हैं। अभी तक 10 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिसमें से 4 लोगों की मौत हो गई है और जबकि 6 लोगों का इलाज चल रहा है। रिहायशी इलाकों इस तरह के गोदाम का लाइसेंस नहीं दिया जाता है। इसके नाम पर स्टोरेज का लाइसेंस गांव से काफी दूर एक जगह पर दिया गया था। इस तय जगह पर कोई लाइसेंस नहीं दिया गया था। 

की जाएगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। जो भी गलत करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हमारा पहला काम लोगों को बचाना है, जो भी लोग हैं उनको रेस्क्यू किया जाए। इसके बाद फिर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।"

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

No comments