Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

सदस्यता अभियान : सांसद को 20 हजार, विधायक 10 हजार और हर बूथ में 200 नए मेंबर जोड़ने टारगेट

  रायपुर। प्रदेश में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का सामना करने से पहले भाजपा अपने को और मजबूत कर लेना चाहती है। वजह, यह कि इन्हीं...

 


रायपुर। प्रदेश में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का सामना करने से पहले भाजपा अपने को और मजबूत कर लेना चाहती है। वजह, यह कि इन्हीं लोकल बाडीज की बदौलत सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सकता है। इस वजह से पार्टी के सदस्यता अभियान में सतही स्तर तक लोगों को जोड़ना चाहती है। मंगलवार को पार्टी मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

केंद्रीय नेतृत्व ने विजया रहाटकर को प्रदेश में सदस्यता अभियान की कमान सौंपी है। भाजपा ने लक्ष्य तय किया है कि प्रदेश में करीब 50 लाख सदस्य होने चाहिए। वर्तमान में 32-33 लाख सदस्य हैं। अब इस में वृद्धि करने सभी को टारगेट दिया जा रहा है। हर सांसदों को 20-20 हजार नए सदस्य बनाने होंगे।

इसी तरह हर विधायक को 10-10 हजार सदस्य बनाने होंगे। इसी तरह हर बूथ पर 200-200 नए सदस्य बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है। राज्य में लगभग 24 हजार बूथ हैं। इसके लिए 31 अगस्त तक बूथ स्तर तक बैठकें करनी है। प्रत्येक कार्यकर्ता को 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। सभी जिलों में 22 से 24 अगस्त तक बैठकें की जाएंगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव, विधायक-सासंग और पदाधिकारी शामिल हुए।

मिस कॉल, नमो एप और स्कैनर से ले सकेंगे सदस्यता: सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि यह संगठन पर्व की शुरुआत है। पिछली सदस्यता समाप्त हो गई है,अब फिर से सभी को सदस्य बनाकर,भारत के विकसित देश बनने की यात्रा में सहभागी बनाना है। जिन सदस्यों के पास स्मार्ट फोन नहीं हैं, वे मिस्ड कॉल करेंगे। इसके बाद उनके पास लिंक आएगा जिसे अन्य सदस्य के स्मार्ट फोन पर भेजकर सदस्यता ले सकेंगे। सदस्यता अभियान के लिए 31 अगस्त तक बूथ स्तर पर बैठकें करनी है। प्रत्येक लोकसभा में 100 विशिष्ट लोगों को सदस्य बनाना है। अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के तहत 20 सदस्य बनाना है। जिन क्षेत्रों में नेटवर्क बिल्कुल नही है।

एक नजर में अभियान

सदस्यता अभियान 20 अगस्त से अक्टूबर तक 

प्रथम चरण : 1-25 सितंबर तक 

द्वितीय चरण : 1-15 अक्टूबर तक 

सक्रिय सदस्यता अभियान : 16 -30 अक्टूबर तक 

प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता : 1-10 नवंबर तक

No comments