Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में वृहद पौधरोपण

  बालोद। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार बालोद जिले में सघन वृक्षारोपण अभियान निरंतर जारी है। इसके अंतर्गत वन विभाग जिला ब...

 

बालोद। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार बालोद जिले में सघन वृक्षारोपण अभियान निरंतर जारी है। इसके अंतर्गत वन विभाग जिला बालोद के द्वारा कलेक्टोरेट मार्ग सिवनी के रिजर्व फाॅरेस्ट क्रमांक 248 के वन भूमि में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, पुलिस अधीक्षक एसआर भगत, वनमण्डलाधिकारी बीएस सरोटे, उप प्रबंध संचालक तेंदुपत्ता संग्रहण एमएस डांगरे जनपद पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष सुचित्रा साहू, उप वनमण्डलाधिकारी डिम्पी बैस एवं जेएल सिन्हा, जनसंपर्क अधिकारी चन्द्रेश ठाकुर रेंज आॅफिसर जेएल भोंडेकर, रामनाथ टेकाम, आरपी मण्डावी सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, जन प्रतिनिधियों एवं स्कूली बच्चों एवं आम नागरिकों ने ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौध रोपण किया। इस दौरान कलेक्टर, एसपी, वनमण्डलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने सेल्फी जोन में सेल्फी भी ली। इस अवसर पर कलेक्टर चन्द्रवाल ने उपस्थित लोगों को संपूर्ण जीव-जगत के लिए पेड़-पौधों की महत्व की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पौध रोपण करने तथा रोपे गए पौधे की सुरक्षा हेतु समुचित उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।


No comments