Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

निगम भिलाई में कार्यरत 7 कर्मचारियों का हुआ प्रमोशन

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा आयुक्त के अधिकारिता के अधीन पदो पर पदोन्नति हेतु गठित छान बिन समिति की बैठक के अनुशंसा के अनुसार नगर पालि...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा आयुक्त के अधिकारिता के अधीन पदो पर पदोन्नति हेतु गठित छान बिन समिति की बैठक के अनुशंसा के अनुसार नगर पालिक निगम भिलाई में कार्यरत कर्मचारियो का पदोन्नति किया गया है। इसी तारतम्य में वरिष्ठता के आधार पर नगर निगम भिलाई के 7 कर्मचारियो को आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने पदोन्नति का पत्र सौंपा।

सुनील जोशी राजस्व उप निरीक्षक से राजस्व निरीक्षक, ज्योति त्रिवेदी सहायक गे्रड 02 से सहायक कार्यालय अधीक्षक सहायक गे्रड 01, विनोद वर्मा सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उप निरीक्षक, राजेश पालवे सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उप निरीक्षक, विरेन्द्र चतुर्वेदी सहायक गे्रड 03 से सहायक गे्रड 02, विकास बेलकर सहायक गे्रड 03 से सहायक गे्रड 02, डी. रवि सहायक गे्रड 03 से सहायक गे्रड 02 ।

उपरोक्त समस्त पदोन्नत कर्मचारी को 15 दिवस के भीतर पदोन्नत पद पर कार्य भार ग्रहण करना होगा, अन्यथा पदोन्नति आदेश स्वयं निरस्त माना जायेगा। यह पदोन्नति छ.ग. मान. उच्च न्यायालय में प्रचलित प्रकरण में पारित होने वाले अंतिम आदेश क्रे अधीन होगा। कार्मचारियो को पदोन्नति पत्र प्रदान करने के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता डी.के.वर्मा, स्थापना अधीक्षक बसंत देवांगन, योजना प्रभारी विद्याधर देवांगन, आदि उपस्थित रहे। 


No comments