Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

मुख्यमंत्री योगी का गौ प्रेम, गायों को खिलाए गुड व चना

  गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। तत्पश्चात उन्होंने पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस...

 

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। तत्पश्चात उन्होंने पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इसके साथ ही गायों को गुड व चना खिलाया।सीएम योगी मंगलवार शाम गोरखपुर पहुंचे हैं।सीएम योगी ने अपनी परंपरागत दिनचर्या का पालन करते हुए सर्वप्रथम गुुरु गोरक्षनाथ का दर्शन किया। इस दौरान सीएम योगी ने विशेष पूजा अर्चना भी की।

पूजा अर्चना करने के बाद सीएम योगी ने पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने यहां के दुकानदारों से बातचीत की। मंदिर में आए लोगों से भी बात कर उनका हाल जाना।सीएम योगी ने सबसे ज्यादा समय गायों के साथ बिताया। इस दौरान सीएम योगी गायों से घिरे दिखें। उन्हें दुलार करते दिखाई दिए। सीएम योगी गायों को उनके नामों से बुला रहे थे। सीएम की आवाज सुन गायें दौड़ी चली आ रही थी। सीएम योगी का गाय प्रेम हमेशा देखने को मिलता है। वह जब भी व्यस्ताओं के बीच गोरखनाथ मंदिर पहुंचते हैं तो गौशाला में समय जरुर बिताते हैं। समय समय पर यहां के कर्मचारियों को निर्देशित करते रहते हैं। गौशाला में किसी भी लापरवाही पर सीएम तुरंत सख्त रुख अपनाते हैं।सीएम सिर्फ यहीं नहीं बल्कि हर जगह गौ रक्षा की बात करते हैं। जब वह सीएम नहीं थे तभी इसकी रक्षा के लिए लगातार पहल करते रहते थे।


No comments