रायपुर। शहर में नगर निगम द्वारा निर्माण कार्यों के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से कल एक बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं एक अन्य घटना छत्तीसगढ़ न...
रायपुर। शहर में नगर निगम द्वारा निर्माण कार्यों के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से कल एक बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं एक अन्य घटना छत्तीसगढ़ नगर के शीतलामंदिर के पास में राहगीर ने बच्चे को गड्ढे में गिरते हुए देख लिया तो बचा लिया। गुलमोहर पार्क पीएमवाय कॉलोनी घटना के दो बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। घटना को लेकर काफी आक्रोश है। इस घटना के बाद नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। गुलमोहर पार्क पीएमवाय कॉलोनी में खुला छोड़ दिए गए गड्ढे में गिरने से एक और बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में निगम आयुक्त ने जोन 7 के जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता योगेश यादव, उप अभियंता अंकिता अग्रवाल और संबंधित ठेकेदार मेसर्स मधुसूदन अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। छत्तीसगढ़ नगर वाली घटना के लिए नगर निगम जोन 6 के जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, प्रभारी सहायक अभियंता आशीष श्रीवास्तव, उप अभियंता हिमांशु चंद्राकर, और जल कार्य ठेकेदार कमल रात्रे को 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा,ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त ने सभी जोन के संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया है कि पेयजल कार्य के लिए खोदे गए गड्ढों को काम पूरा होते ही तुरंत पाट दिया जाए, चारों ओर सुरक्षा घेरा लगाया जाए और लाल झंडी लगाई जाए।
No comments